Home » बस्तरओलंपिक 2026 का आगाज, 30 अक्टूबर तक होगा खिलाड़ियों का पंजीयन
dantewada-mega-bastar-olympic-2026-registration

बस्तरओलंपिक 2026 का आगाज, 30 अक्टूबर तक होगा खिलाड़ियों का पंजीयन

विकासखंड से संभाग स्तर तक 11 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का हुनर, विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, शील्ड और नगद पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

by bholuchand news

दंतेवाड़ा, 03 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मेगा बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस खेल प्रतियोगिता को लेकर दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेगा बस्तर ओलंपिक का आयोजन 01 अक्टूबर से 11 दिसंबर 2026 तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी 30 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकेंगे।

dantewada-mega-bastar-olympic-2026-registration

तीन चरणों में होंगी प्रतियोगिताएं

मेगा बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

  • विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता: 01 से 13 नवंबर 2026
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता: 16 से 25 नवंबर 2026
  • संभाग स्तरीय प्रतियोगिता: 07 से 11 दिसंबर 2026, जगदलपुर में प्रस्तावित

इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

मेगा बस्तर ओलंपिक में कुल 11 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। जूनियर वर्ग के लिए 14 से 17 वर्ष तथा सीनियर वर्ग के लिए 17 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

विशेष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी प्रतियोगिता

मेगा बस्तर ओलंपिक में पुनर्वासित परिवारों के खिलाड़ियों के साथ-साथ माओवादी प्रभावित दिव्यांग एवं पूर्ववासित परिवारों के खिलाड़ियों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन खिलाड़ियों की विशेष प्रतियोगिताएं सीधे संभाग स्तर पर आयोजित किए जाने का प्रावधान है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, शील्ड एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

आयोजन की तैयारियों को लेकर 27 सितंबर 2026 को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड एवं जिला स्तरीय समितियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जिला खेल अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री एम. भार्गव (आईएएस) ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों के पंजीयन के साथ-साथ आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा खेल मैदान, आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आधार, फोटो और बैंक खाते की जानकारी जरूरी

प्रतियोगिता में पंजीयन कराने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक खाते का विवरण प्रस्तुत करना होगा।

खिलाड़ी स्वयं मेगा बस्तर ओलंपिक के निर्धारित पंजीयन बारकोड/लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित संस्था के व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से भी पंजीयन कराया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

मेगा बस्तर ओलंपिक 2026 से संबंधित जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

9424279086 | 7869112245 | 8720060001

ये भी पढ़े...एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कवर्धा की बेटी की उपलब्धि को सराहा
और अधिक जानकारी हेतु पढ़ते रहें....भोलूचंद.कॉम

You may also like