द गुड स्टार्ट स्कूल में मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, नन्हे विद्यार्थियों की हुई आंखों और दांतों की जांच
रायपुर। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से द गुड स्टार्ट स्कूल (The Good Start School) एवं अमृतम् हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से विद्यालय परिसर में विशेष मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में नर्सरी से लेकर कक्षा छठवीं तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
वर्तमान समय में बच्चों के बीच मोबाइल फोन, टीवी, कंप्यूटर एवं अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों की आंखों पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए शिविर में विशेष रूप से आई चेकअप एवं डेंटल चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
नर्सरी से कक्षा छठवीं तक के विद्यार्थियों ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
इस मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप में विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की भाटागांव शाखा के बच्चे भी विशेष रूप से इस शिविर में शामिल हुए और डॉक्टरों की टीम से अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर के दौरान अनुभवी डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ द्वारा बच्चों की आंखों और दांतों की जांच की गई। साथ ही बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, दांतों की नियमित सफाई, आंखों की देखभाल तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
अमृतम् हॉस्पिटल की टीम का विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार
इस सराहनीय पहल के लिए द गुड स्टार्ट स्कूल की मैनेजमेंट टीम ने अमृतम् हॉस्पिटल के डॉ. लालवानी एवं डॉ. सुनील मल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने उनके द्वारा भेजी गई संपूर्ण डॉक्टरों की टीम एवं नर्सिंग स्टाफ का भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति समर्पण, सहयोग और सेवाभाव के लिए हृदय से धन्यवाद किया।
बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों का स्वास्थ्य भी प्राथमिकता
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनकी बेहतर शिक्षा, सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित करना भी है। विद्यालय प्रबंधन ने यह भी कहा कि द गुड स्टार्ट स्कूल का हमेशा प्रयास रहेगा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों एवं मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जाता रहेगा।
ये भी पढ़े….ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
और अधिक जानकारी हेतु भोलचन्द.कॉम न्यूज़ पढ़ते रहे.
