रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों ने वर्ष 2026 के लिए कुल 1,501 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत असिस्टेंट इंजीनियर (AE), जूनियर इंजीनियर (JE), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), अकाउंट्स ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, अटेंडेंट सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा।
तीन विद्युत कंपनियों में होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) शामिल हैं।
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
क्लास-2 के प्रमुख पद – 195 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल एवं अन्य शाखाएं)
- फायर ऑफिसर
- सिक्योरिटी ऑफिसर
- शिफ्ट केमिस्ट
- प्रोग्रामर
- अकाउंट्स ऑफिसर / असिस्टेंट मैनेजर
- मेडिकल ऑफिसर
क्लास-3 एवं क्लास-4 के प्रमुख पद – 1,306 पद
- जूनियर इंजीनियर
- डाटा एंट्री ऑपरेटर – 609 पद
- अटेंडेंट (प्लांट) – विभिन्न ट्रेड
- फायर अटेंडेंट
- सब फायर ऑफिसर
- सिक्योरिटी इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर
- असिस्टेंट लॉ ऑफिसर
- स्टेनोग्राफर हिंदी एवं अंग्रेजी
- असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन
- असिस्टेंट फार्मासिस्ट
- असिस्टेंट स्टाफ नर्स
- असिस्टेंट रेडियोग्राफर
- असिस्टेंट ड्रेसर एवं ECG टेक्नीशियन
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। प्रमुख पदों के लिए योग्यता इस प्रकार है:
- असिस्टेंट इंजीनियर: संबंधित विषय में चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री या निर्धारित समकक्ष योग्यता।
- जूनियर इंजीनियर: संबंधित विषय में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या निर्धारित डिग्री।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर: कंप्यूटर साइंस/आईटी से संबंधित निर्धारित योग्यता या स्नातक के साथ मान्य कंप्यूटर योग्यता।
- अटेंडेंट: 10वीं उत्तीर्ण एवं संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय ITI।
- अकाउंट्स ऑफिसर: CA या CMA/ICWA।
- मेडिकल ऑफिसर: MBBS एवं मेडिकल काउंसिल में पंजीयन।
- असिस्टेंट लॉ ऑफिसर: LLB एवं बार काउंसिल पंजीयन।
- स्टेनोग्राफर: निर्धारित शैक्षणिक एवं कंप्यूटर योग्यता के साथ शॉर्टहैंड दक्षता।
अन्य पदों के लिए 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल डिग्री या संबंधित क्षेत्र की योग्यता निर्धारित की गई है। कुछ पदों पर अनुभव और पंजीयन भी अनिवार्य है।
आयु सीमा कितनी निर्धारित है?
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी। पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 या 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु सीमा पद, वर्ग और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने की पात्रता के अनुसार अलग-अलग है।
अधिकांश पदों के लिए छत्तीसगढ़ के पात्र पुरुष अनारक्षित अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा पात्र महिला, SC, ST और OBC अभ्यर्थियों के लिए 45 वर्ष तक निर्धारित है। कुछ विशेष पदों के लिए अलग आयु सीमा लागू होगी।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
पद समूह और अभ्यर्थी की श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
| पद समूह | सामान्य वर्ग | OBC | SC/ST |
|---|---|---|---|
| AE, JE एवं अधिकारी वर्ग के पद | ₹800 | ₹700 | ₹600 |
| DEO, स्टेनोग्राफर, अटेंडेंट एवं अन्य पद | ₹400 | ₹300 | ₹200 |
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन शुल्क गैर-वापसी योग्य है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के पात्र नियमित विभागीय कर्मचारियों को शुल्क से छूट दी गई है।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार निर्धारित वेतन मैट्रिक्स के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिसूचना में न्यूनतम मूल वेतन ₹14,800 से लेकर ₹56,100 तक निर्धारित है।
कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। पद के अनुसार अभ्यर्थियों को इंटरव्यू, शारीरिक परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट, शॉर्टहैंड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन से भी गुजरना पड़ सकता है।
डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट तथा स्टेनोग्राफर के लिए शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट निर्धारित है।
परीक्षा का पैटर्न
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
- प्रोफेशनल विषय – 80 प्रश्न, 80 अंक
- सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, रीजनिंग एवं गणितीय योग्यता – 20 प्रश्न, 20 अंक
- कुल – 100 प्रश्न, 100 अंक
गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। सामान्य एवं OBC वर्ग के लिए न्यूनतम अर्हकारी अंक 40 प्रतिशत तथा SC/ST वर्ग के लिए 30 प्रतिशत निर्धारित हैं। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 5 नवंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू – 6 नवंबर 2026, रात 8 बजे से
- आवेदन की अंतिम तिथि – 26 नवंबर 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 26 नवंबर 2026
- CBT परीक्षा – तिथि बाद में घोषित की जाएगी
यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर जाकर भर्ती से संबंधित विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
