Home » बैंक में नौकरी पाने का सबसे सुनहरा अवसर: 10,000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, 21 अगस्त तक करें आवेदन

बैंक में नौकरी पाने का सबसे सुनहरा अवसर: 10,000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, 21 अगस्त तक करें आवेदन

by Desk 1

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के पदों पर 10,277 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां:

पद का नाम: क्लर्क (CRP-CSA-XV)

कुल पद: 10,277

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 अगस्त 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)

आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष

जन्म तिथि: 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होनी चाहिए

आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी

सैलरी स्ट्रक्चर:

वेतनमान: ₹24,050 से ₹64,480 प्रतिमाह (अन्य भत्ते अलग से)

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले IBPS की वेबसाइट https://ibps.in पर जाएं

होमपेज पर CRP-Clerks-XV Apply Online लिंक पर क्लिक करें

रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें

मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

शुल्क भुगतान करें (यदि लागू हो)

फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालें

 

You may also like