Home » त्यौहारों के इस सीजन में रेलवे ने बढ़ाईं चिंता: 63 से अधिक ट्रेनें रद्द, बताई ये बड़ी वजह…

त्यौहारों के इस सीजन में रेलवे ने बढ़ाईं चिंता: 63 से अधिक ट्रेनें रद्द, बताई ये बड़ी वजह…

by Desk 1

बिलासपुर/चक्रधरपुर: रेलवे के अधोसंरचना सुधार कार्यों का असर एक बार फिर से यात्रियों पर पड़ने जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य और ट्रैक आधुनिकीकरण के चलते 63 से अधिक ट्रेनों के पहिए थमने वाले हैं।

रेल प्रशासन के अनुसार, झारसुगुड़ा यार्ड में 16 अगस्त से 8 सितंबर तक 24 दिनों तक एनआई कार्य किया जाएगा, जबकि 9 सितंबर को 6 घंटे का विशेष ब्लॉक और 10 सितंबर को पोस्ट एनआई कार्य निर्धारित है। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और देर से चलेंगी।

मुख्य प्रभाव:

63 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
15 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए
कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलेंगी

पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें:

18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर (23–27 अगस्त)
20822/20821 संतरागाछी–पुणे (23 व 25 अगस्त)
12870/12869 हावड़ा–मुंबई (22 व 24 अगस्त)
22846/22845 हटिया–पुणे (25 व 27 अगस्त)
20813/20814 पुरी–जोधपुर (27 व 30 अगस्त)
20971/20972 उदयपुर–शालीमार (23 व 24 अगस्त)
22358 गया–कुर्ला (27 अगस्त)
12905 पोरबंदर–शालीमार (27 अगस्त)

मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) वाली ट्रेनें:

18109/18110 टाटा–नेताजी सुभाषचंद्र बोस–टाटा एक्सप्रेस: 19 से 21 अगस्त, 24 अगस्त से 2 सितंबर और 5 से 10 सितंबर तक रद्द
17008/17007 दरभंगा–चर्लापल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस: 26 अगस्त से 12 सितंबर तक प्रभावित
17005/17006 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस: 28 और 31 अगस्त को
07051/07052 चर्लापल्ली–रक्सौल–चर्लापल्ली एक्सप्रेस: 30 अगस्त और 2, 4 सितंबर को
12767/12768 नांदेड़–संतरागाछी एक्सप्रेस: 8 और 10 सितंबर को
13425/13426 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस: 6 और 8 सितंबर को
20822 संतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस: 6 सितंबर को

You may also like