6
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 5,018 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया।
