रायपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर प्रथमेश हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा हृदय स्वास्थ्य को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क हृदय परामर्श का लाभ उठाया। इसके साथ ही हृदय संबंधी जांचों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई।
शिविर का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरी जांचों के संबंध में मार्गदर्शन किया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी हृदय स्वास्थ्य की जानकारी
इस अवसर पर प्रथमेश हॉस्पिटल के डॉ. गौरव त्रिपाठी (MD, DM Cardiologist) एवं डॉ. सुलभ चंद्राकर (MD, DM Cardiologist) ने लोगों को हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, रक्तचाप और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने तथा हृदय से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और समय पर चिकित्सकीय परामर्श को हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
आधुनिक कार्डियक सुविधाओं की दी जानकारी
शिविर के दौरान लोगों को प्रथमेश हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक कार्डियक सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैथ लैब, एडवांस्ड एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी, IVUS, ROTA, FFR, 24×7 प्राइमरी एंजियोप्लास्टी, कार्डियक इमरजेंसी, ECG, ECHO, TMT और कार्डियक रिहैबिलिटेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।
विश्व हृदय दिवस पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से प्रथमेश हॉस्पिटल ने लोगों को समय पर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।
ये भी पढ़े...कैंसर के दर्द से राहत दिलाने में पेन और पेलिएटिव मेडिसिन की अहम भूमिका, बेहतर जीवन-गुणवत्ता पर जोर
और अधिक जानकारी हेतु पढ़ते रहें....भोलूचंद.कॉम

