Friday, June 20, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
HomeकैरियरRRB NTPC Admit Card 2025 OUT: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जारी,...

RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC 2025 परीक्षा के लिए CBT 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।

परीक्षा की तिथियाँ:

RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक विभिन्न शिफ्टों में देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, पात्र उम्मीदवार अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी संबंधित RRB की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर CEN No. 05/2024 से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

कैंडिडेट पोर्टल में प्रवेश करें।

“RRB NTPC CBT 1 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में प्रदर्शित होगा।

इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।

 

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!