Home कैरियरCBI में 44 प्रॉसीक्यूटर पदों पर भर्ती: आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2025

CBI में 44 प्रॉसीक्यूटर पदों पर भर्ती: आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2025

by bholuchand news

कानून की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने प्रॉसीक्यूटर और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसीक्यूटर के कुल 44 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा की जाएगी और उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत दो प्रकार के पद शामिल हैं। असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसीक्यूटर (APP) के लिए 19 पद आरक्षित हैं, जबकि पब्लिक प्रॉसीक्यूटर (PP) के लिए 25 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दोनों पदों पर चयनित उम्मीदवारों को देशभर में कहीं भी नियुक्त किया जा सकता है।

2025असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसीक्यूटर (APP): योग्यता, वेतन और जिम्मेदारियां

APP पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 30 वर्ष, ओबीसी के लिए 33 वर्ष और एससी वर्ग के लिए 35 वर्ष तय की गई है। इस पद का वेतन पे लेवल 7 (₹44,900 – ₹1,42,400) के अंतर्गत आता है। चयनित उम्मीदवार को केस की पैरवी, केस रिकॉर्ड तैयार करने और वरिष्ठ प्रॉसीक्यूटर की सहायता जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। नियुक्ति के बाद 2 वर्षों का प्रोबेशन पीरियड भी निर्धारित किया गया है।

पब्लिक प्रॉसीक्यूटर (PP): अनुभव आवश्यक, सैलरी और भूमिका

PP पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास लॉ डिग्री के साथ कम से कम 7 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, विशेष रूप से आपराधिक मामलों की पैरवी में। इस पद के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष, और एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष तय की गई है। वेतन पे लेवल 10 (₹56,100 – ₹1,77,500) के अनुसार मिलेगा। इस भूमिका में केस की निगरानी, APP को मार्गदर्शन देना और केस से संबंधित रिपोर्टिंग जैसे दायित्व होंगे।

चयन प्रक्रिया और ग्रुप कैटेगरी

इन पदों पर भर्ती UPSC की चयन प्रक्रिया (Recruitment by Selection) के माध्यम से की जाएगी। पब्लिक प्रॉसीक्यूटर को ग्रुप A, जबकि असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसीक्यूटर को ग्रुप B (General Central Service) के अंतर्गत रखा गया है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2025 है।

You may also like