Featurelatestछत्तीसगढ़देशराजनीतिरायपुर

रामगढ़ महोत्सव, CM साय होंगे शामिल 29-30 जून को

by Bholuchand News June 27, 2026
written by Bholuchand News

 सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर रामगढ़ एक बार फिर अपनी समृद्ध विरासत का साक्षी बनने जा रहा है। आषाढ़ के प्रथम दिवस के अवसर पर 29 और 30 जून 2026 को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में इतिहास, साहित्य, लोकसंस्कृति, पुरातत्व और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। महोत्सव में जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, इतिहासकार, कलाकार, शोधकर्ता, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है।

रामगढ़ महोत्सवलोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र

29 जून को सुबह 10:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद लोकनृत्य, लोकगीत, लोकवाद्य और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पूरे दिन दर्शकों को आकर्षित करेंगी। शाम के समय प्रदेश के प्रसिद्ध लोक एवं सांस्कृतिक कलाकार अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे।

विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला को जानने का मिलेगा अवसर

महोत्सव के दौरान पर्यटक विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला मानी जाने वाली सीताबेंगरा गुफा, ऐतिहासिक जोगीमारा गुफा, रामगढ़ पर्वत श्रृंखला और अन्य पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। विशेषज्ञ इन धरोहरों के इतिहास, पुरातात्विक महत्व और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी भी देंगे।

साहित्य, इतिहास और जनजातीय संस्कृति पर होगी चर्चा

30 जून को साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर आधारित परिचर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जनजातीय संस्कृति की झलक, स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी, पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी और विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी महोत्सव का हिस्सा होंगी।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों, कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रामगढ़ महोत्सव का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना भी है। इस आयोजन के माध्यम से पर्यटकों को रामगढ़ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

जिला प्रशासन ने प्रदेशवासियों, साहित्यकारों, कलाकारों, विद्यार्थियों और पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।


✅ छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें

पल्स पोलियो अभियान 28 जून को, छत्तीसगढ़ में 35.98 लाख बच्चों को दवा

✅ पर्यटन समाचार

https://bholuchand.com/category/tourism


June 27, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • 30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखेगा हुनर
  • chhattisgarh-state-school-sports-competition-ambikapur-2026
    अंबिकापुर में 23 अक्टूबर से सजेगा खेलों का महाकुंभ, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • president-droupadi-murmu-bastar-dussehra-muria-darbar-2026
    बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी
  • chhattisgarh-diwali-school-holidays-6-to-11-november-2026
    छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
  • gurukul-mahila-mahavidyalaya-kalash-thali-decoration-competition-raipur
    गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कलश एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखेगा हुनर

October 19, 2026

Recent Articles

साय कैबिनेट की अहम बैठक कल : बजट, विकास योजनाओं और नए प्रस्तावों पर होगी बड़ी चर्चा
December 2, 2025
PM Office Renamed: केंद्र सरकार ने PMO के नए परिसर को दिया नया नाम—अब ‘सेवा तीर्थ’ कहलाएगा
December 2, 2025
रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक स्पेस लैब, केंद्र से मिली मंजूरी
December 1, 2025

Featured

30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखेगा हुनर
October 19, 2026
अंबिकापुर में 23 अक्टूबर से सजेगा खेलों का महाकुंभ, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
October 19, 2026
बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी
October 19, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us