Home Featureपल्स पोलियो अभियान 28 जून को, छत्तीसगढ़ में 35.98 लाख बच्चों को दवा
ulse-polio-campaign-chhattisgarh

पल्स पोलियो अभियान 28 जून को, छत्तीसगढ़ में 35.98 लाख बच्चों को दवा

पल्स पोलियो राष्ट्रीय अभियान: छत्तीसगढ़ में 35.98 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद

by Bholuchand News

रायपुर। पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को मजबूत बनाए रखने के लिए रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस विशेष अभियान के तहत राज्य के पांच वर्ष तक के 35 लाख 98 हजार 904 बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में 14,396 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। वहीं 28,791 टीमें और 57 हजार से अधिक वैक्सीनेटर तैनात किए गए हैं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

ulse-polio-campaign-chhattisgarhघर-घर जाकर भी पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बूथ दिवस के बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे। विशेष रूप से दूरस्थ गांवों, वनांचल क्षेत्रों, शहरी बस्तियों, ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों तथा प्रवासी एवं घुमंतू परिवारों के बच्चों तक पहुंचने की अलग से योजना बनाई गई है।

33 जिलों में तैयारियां पूरी

अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य के सभी 33 जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला एवं विकासखंड स्तर पर टास्क फोर्स की बैठकें आयोजित की गईं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजरों और टीकाकरण दलों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही माइक्रोप्लान, वैक्सीन उपलब्धता, कोल्ड चेन प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

अभिभावकों से सहयोग की अपील

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। यदि किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाते हैं, तो घर आने वाली स्वास्थ्य टीम को सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने में प्रत्येक परिवार की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

हर बच्चे तक पहुंचेगी पोलियो की सुरक्षा

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन बच्चों को पहले नियमित टीकाकरण या पल्स पोलियो अभियान के दौरान दवा मिल चुकी है, उन्हें भी इस अभियान में पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाई जानी चाहिए। हर बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करना ही इस अभियान का सबसे बड़ा उद्देश्य है।

✅ स्वास्थ्य समाचार

https://bholuchand.com/category/health-news

✅ छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें

https://bholuchand.com/category/chhattisgarh-news

✅ रायपुर समाचार

https://bholuchand.com/category/raipur-news

You may also like