Home » धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर: चांदी 1 दिन में ₹10,825 उछली, सोना 1.29 लाख प्रति 10 ग्राम
सोना-चांदी

धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर: चांदी 1 दिन में ₹10,825 उछली, सोना 1.29 लाख प्रति 10 ग्राम

by Desk 1

धनतेरस और दिवाली के त्योहार से पहले सोने और चांदी के भाव ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आज सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट सोना GST सहित लगभग रू.1,29,452 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत रू1,81,460 प्रति किलो हो गई है।

सोने और चांदी के दामों में तेजी जारी है। केवल सोमवार को ही चांदी में रू10,825 की बढ़त दर्ज की गई और सोना रू2,630 महंगा हुआ। अक्टूबर में अब तक सोने में करीब रू 10,333 और चांदी में लगभग रू33,541 की तेजी आई है।

IBJA के अनुसार आज के रेट

India Bullion & Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक, 13 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना GST के बिना रू1,25,682 पर खुला, जो पिछले बंद भाव रू1,23,769 से रू1,913 ज्यादा है। चांदी GST के बिना रू1,76,175 प्रति किलो पर बंद हुई। IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है – दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड प्राइस

23 कैरेट: रू1,25,179 प्रति 10 ग्राम, GST सहित रू1,28,934

22 कैरेट: रू1,15,179 प्रति 10 ग्राम, GST सहित रू1,18,634

18 कैरेट:रू94,262 प्रति 10 ग्राम, GST सहित रू94,262

14 कैरेट: रू73,525 प्रति 10 ग्राम, GST सहित रू75,729

कैरेट और शुद्धता का संबंध

सोने की कीमत उसकी शुद्धता पर निर्भर करती है, जिसे कैरेट (Karat) में मापा जाता है।

24 कैरेट (999): 99.9% शुद्ध सोना, नरम और गहने बनाने में कठिन

22 कैरेट (916): 91.6% शुद्ध सोना, मजबूत और आभूषण के लिए उपयुक्त

18 कैरेट (750): 75% सोना और 25% अन्य धातुएं

14 कैरेट (585): 58.5% सोना और 41.5% अन्य धातुएं

जैसे-जैसे कैरेट कम होता है, सोने की शुद्धता और भाव भी घटते जाते हैं। यही कारण है कि 24 कैरेट गोल्ड का भाव सबसे अधिक रहता है।

You may also like