Home » EPFO का बड़ा फैसला: अब PF से निकाल सकेंगे पूरा पैसा !, जानिए नया नियम और आसान तरीका
EPFO

EPFO का बड़ा फैसला: अब PF से निकाल सकेंगे पूरा पैसा !, जानिए नया नियम और आसान तरीका

by bholuchand news

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 30 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब सदस्य अपने प्रोविडेंट फंड (PF) खाते से कुल राशि का 75% तक निकाल सकेंगे, जबकि 25% राशि खाते में न्यूनतम बैलेंस के रूप में बनी रहेगी। यह निर्णय केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में लिया गया।

PF निकासी के नियम हुए आसान

अब कर्मचारियों के लिए अपने PF खाते से पैसा निकालना पहले से कहीं अधिक सरल हो गया है। EPFO ने पुराने 13 नियमों को खत्म कर केवल 3 श्रेणियों में आंशिक निकासी की अनुमति दी है —

व्यक्तिगत जरूरतें जैसे बीमारी, शिक्षा और शादी,

हाउसिंग जरूरतें यानी मकान खरीदने या निर्माण से जुड़ा खर्च,

विशेष परिस्थितियां जैसे प्राकृतिक आपदा, बेरोजगारी या महामारी।

अब शिक्षा के लिए 10 बार और शादी के लिए 5 बार तक निकासी की जा सकेगी। पहले यह सीमा क्रमशः 3 बार थी। साथ ही न्यूनतम सेवा अवधि घटाकर 12 महीने कर दी गई है, यानी सिर्फ एक साल की नौकरी के बाद भी निकासी संभव है।

25% मिनिमम बैलेंस पर मिलेगा ब्याज

EPFO ने यह भी तय किया है कि खाते में 25% राशि हमेशा बनी रहेगी, जिस पर 8.25% की कंपाउंडिंग दर से ब्याज मिलता रहेगा। यानी सदस्य जरूरत के समय 75% तक राशि निकाल सकते हैं, लेकिन शेष राशि पर भविष्य निधि का लाभ जारी रहेगा।

बिना कारण बताए निकासी की सुविधा

पहले प्राकृतिक आपदा, महामारी या बेरोजगारी की स्थिति में PF निकासी के लिए कारण बताना जरूरी था। अब सदस्य बिना कोई कारण बताए विशेष परिस्थितियों में निकासी कर सकेंगे। इससे क्लेम रिजेक्शन की संभावना काफी कम हो जाएगी।

ऑटोमैटिक क्लेम सेटलमेंट सिस्टम

EPFO ने दावा किया है कि क्लेम निपटान प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑटोमैटिक किया जाएगा। इसके लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ की जरूरत नहीं होगी। फाइनल सेटलमेंट की समयसीमा 2 महीने से बढ़ाकर 12 महीने और पेंशन निकासी की अवधि 2 महीने से 36 महीने कर दी गई है। इससे सदस्य अपने फंड का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

EPFO 3.0 डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन फ्रेमवर्क

EPFO ने अपनी सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म की मंजूरी दी है। इसमें क्लाउड-बेस्ड टेक्नोलॉजी, मोबाइल ऐप और ऑटोमैटिक क्लेम सेटलमेंट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे सदस्य ऑनलाइन अपने दावे आसानी से कर पाएंगे।

You may also like