Home » नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका: CISF में 70 हजार नई भर्तियां

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका: CISF में 70 हजार नई भर्तियां

by Desk 1

नई दिल्ली। देश के औद्योगिक और सामरिक ढांचे को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की संरचना को विस्तार देने का बड़ा निर्णय लिया है। अगले पांच वर्षों में 70,000 नई भर्तियों के जरिए CISF की ताकत को 1.62 लाख से बढ़ाकर 2.20 लाख किया जाएगा।

नौजवानों के लिए सुनहरा मौका, हर साल होंगी 14,000 से ज्यादा भर्तियां

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण मौका है। 2024 में पहले ही 13,230 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है, जबकि 2025 के लिए 24,098 पदों की भर्ती प्रक्रिया चालू है। अगले वर्षों में प्रति वर्ष औसतन 14,000 से अधिक पद भरे जाएंगे।

रक्षा और उद्योगों के प्रमुख क्षेत्रों में होगी तैनाती

यह भर्ती अभियान विशेष रूप से देश के उच्च प्राथमिकता वाले सेक्टरों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इन क्षेत्रों में हवाई अड्डे, समुद्री बंदरगाह, जल-ताप विद्युत संयंत्र, परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान, और जम्मू-कश्मीर की जेलें शामिल हैं। इसके साथ ही एक नई बटालियन के गठन की भी योजना है, जिससे सुरक्षा की कवरेज और सघन होगी।

महिलाओं की भर्ती को भी मिलेगा प्रोत्साहन

सरकार की योजना के अनुसार, CISF में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नक्सली प्रभाव घटने के चलते नए औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार की संभावनाएं बनी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक माओवादी गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए।

You may also like