2
रायपुर। पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को हस्त मुद्रा, ध्यान, वास्तु तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने मन, विचारों और जीवन के लक्ष्य को समझने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और नई विधियों को सीखने के साथ उनका अभ्यास भी किया।

