Home » Diwali 2025: इस साल दीपावली छह दिनों तक मनाई जाएगी, बन रहे कई विशेष योग…
Diwali 2025

Diwali 2025: इस साल दीपावली छह दिनों तक मनाई जाएगी, बन रहे कई विशेष योग…

by bholuchand news

Diwali 2025: इस साल दीपावली छह दिनों तक मनाई जाएगी। इसका कारण है कि अमावस्या दो दिन तक व्याप्त रहेगी, 20 और 21 अक्टूबर। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए गोधुली बेला और अमावस्या तिथि का संयोग जरूरी होता है। इस साल यह संयोग 20 अक्टूबर को बन रहा है, इसलिए लक्ष्मी पूजन इसी दिन किया जाएगा। वहीं स्नान और दान 21 अक्टूबर को किया जाएगा।

धनतेरस और एकादशी

धनतेरस पर द्वादशी तिथि का लोप है। एकादशी व्रत 17 अक्टूबर को रखा जाएगा और धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पूजन संध्या समय में किया जाता है।

ग्रह और योग का संयोग

दीपावली पर मंगल, सूर्य और बुध का संयोग बन रहा है। अमावस्या की रात स्थिर लग्न में पूजन करने से घर में समृद्धि और स्थिरता बनी रहती है। इस समय हंस महापुरुष योग, शनि वक्री योग, कलात्मक योग और बुधादित्य योग भी बन रहे हैं।

दीपावली की 6 दिन , कब कौन सी पूजा :

18 अक्टूबर – धनतेरस

19 अक्टूबर – चौदस

20 अक्टूबर – दीपावली (लक्ष्मी पूजन)

21 अक्टूबर – दीपावली (स्नान और दान)

22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर – भाई दूज

अमावस्या का समय

अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 2:32 बजे से 21 अक्टूबर दोपहर 4:26 बजे तक रहेगी। इसलिए दीपावली इस वर्ष 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

You may also like