मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नागपुर ने कुल 116 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में प्रोफेसर (10 पद), एडिशनल प्रोफेसर (9 पद), एसोसिएट प्रोफेसर (15 पद) और असिस्टेंट प्रोफेसर (82 पद) शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त 2025 से 29 सितंबर 2025 के बीच AIIMS नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास ये डिग्री होनी जरूरी :
योग्यता के लिए उम्मीदवारों के पास MBBS, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (MD/MS), MSc, M.Phil/PhD, DM या MCH (जहां लागू हो) होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी – SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और दिव्यांगजन/सरकारी कर्मचारी को 5 वर्ष की छूट प्राप्त होगी।
आवेदन शुल्क :
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए ₹2000, जबकि SC/ST वर्ग के लिए ₹500 निर्धारित किया गया है। दिव्यांग और रिटायर्ड फैकल्टी उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।
वेतनमान:
वेतनमान की बात करें तो नियुक्ति पदों के अनुसार यह काफी आकर्षक है। प्रोफेसर पद पर ₹1,68,900 से ₹2,20,400, एडिशनल प्रोफेसर को ₹1,48,200 से ₹2,11,400, एसोसिएट प्रोफेसर को ₹1,38,300 से ₹2,09,200, और असिस्टेंट प्रोफेसर को ₹1,01,500 से ₹1,67,400 प्रति माह का वेतन मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को वेबसाइट के “Recruitment” सेक्शन में जाकर संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ना होगा, फिर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

