Home » दक्षिण मध्य रेलवे में 4232 पदों पर निकली भर्ती, जानिए सभी जानकारी

दक्षिण मध्य रेलवे में 4232 पदों पर निकली भर्ती, जानिए सभी जानकारी

by Desk 1

दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने अपरेंटिस अधिनियम, 1961 और अपरेंटिसशिप नियम, 1962 के तहत अप्रेंटिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 4232 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 दिसंबर 2024 से 27 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता और तकनीकी योग्यता:

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए, जो एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त किया गया हो।

आयु सीमा:

अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी/एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

 

You may also like