Home छत्तीसगढ़प्रदेश में 90.07 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान

प्रदेश में 90.07 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान

by bholuchand news

रायपुर: राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला जारी है। अब तक लगभग 90.07 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 18.12 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 20 हजार 035 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

34.61 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव:

धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 61 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 34.61 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

 

You may also like