Home » महाराष्ट्र-झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

महाराष्ट्र-झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

by Desk 1

झारखंड की 81 सीटों और महाराष्ट्र की 288 सीटों पर दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और कल शनिवार को इसके परिणाम भी आ जाएंगे। आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुआ, जिसमें पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को किया गया। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे, और मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट से प्राप्त वोटों की गिनती की जाएगी, उसके बाद सुबह 8:30 बजे से EVM में पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी। पहले राउंड के परिणाम सुबह 9:30 बजे तक आ सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है, और अब सभी की निगाहें परिणामों पर हैं। इस बार एक चरण में हुए मतदान में महाराष्ट्र ने 2019 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां 2019 में राज्य में 61.44% मतदान हुआ था, वहीं इस बार मतदान प्रतिशत बढ़कर 66.05% हो गया है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस बार मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में लगभग 4.50% ज्यादा रहा है। अब यह सवाल उठता है कि यह बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत किसके पक्ष में जाएगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

You may also like

Leave a Comment