Home » व्यापम परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी: TET, फार्मासिस्ट, उप अभियंता सहित कई भर्तियों की तिथि घोषित

व्यापम परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी: TET, फार्मासिस्ट, उप अभियंता सहित कई भर्तियों की तिथि घोषित

by bholuchand news

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं का नई परीक्षा तिथि कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत न केवल विभिन्न विभागों में भर्तियों की परीक्षा तिथियाँ घोषित की गई हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 की संभावित तिथि भी तय कर दी गई है।

पूर्व में व्यापम ने दिसंबर 2025 तक की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था, अब इसे बढ़ाकर मार्च 2026 तक कर दिया गया है। साथ ही कुछ नई भर्तियाँ भी जोड़ी गई हैं।

आवेदन और सिलेबस की जानकारी:

विशेष रूप से फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत सिलेबस की जानकारी अलग से व्यापम द्वारा जारी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

You may also like