देश के युवाओं के लिए बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश करने का अच्छा मौका सामने आया है। Union Bank of India ने 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में युवा रुचि दिखा रहे हैं। बैंक ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें। Union Bank अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम बैंकिंग सेक्टर में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का बेहतर अवसर माना जा रहा है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में विशेष छूट मिलेगी।शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
Union Bank चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता, वित्तीय जानकारी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा।
Union Bank अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 15 हजार रुपये, शहरी क्षेत्रों में 18 हजार रुपये और मेट्रो शहरों में 20 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।
read more : महिलाओं के नाम जमीन-घर खरीदना हुआ सस्ता: रजिस्ट्री पर मिलेगा 50% तक शुल्क में छूट

