Saturday, June 21, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeदेशसंत श्री सियाराम बाबा का देवलोक गमन, 10 वर्षों तक एक पैर...

संत श्री सियाराम बाबा का देवलोक गमन, 10 वर्षों तक एक पैर पर खड़े होकर की तपस्या, 12 साल तक किया मौन व्रत 

निमाड़ के प्रसिद्ध संत श्री सियाराम बाबा का आज देवलोक गमन हो गया है। यह खबर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा रही है। बाबा का निधन निमाड़ के लिए अपूरणीय क्षति है।

संत सियाराम बाबा रामभक्ति में लीन एक ऐसे संत थे, जो रोजाना 21 घंटे तक बिना रुके रामायण का पाठ करते थे। उनकी दिव्य दृष्टि का प्रमाण यह है कि 100 साल से भी ज्यादा उम्र के बावजूद वे बिना चश्मे के रामायण पढ़ते थे। उम्र के इस पड़ाव पर भी अपना सारा काम स्वयं करते थे।

बाबा ने 10 वर्षों तक एक पैर पर खड़े होकर तपस्या की और 12 साल तक मौन व्रत का पालन किया। उनकी सादगी और भक्ति भावना लोगों को बहुत प्रभावित करती थी।

संत सियाराम बाबा ने समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने लोगों को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक किया। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी कई कार्यक्रम चलाए।

बता दें की आज सीएम डाॅ मोहन यादव भी दोपहर 4 बजे संत श्री सियाराम बाबा के दर्शन करने पहुंच सकते है |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बाबा के परलोक गमन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, निमाड़ की धर्म ध्वजा और आध्यात्मिक अनुभूति के प्रेरणापुंज संत श्री सियाराम बाबा जी के देवलोकगमन की दुखद सूचना प्राप्त हुई. मोक्षदा एकादशी को दिव्य ज्योति में विलीन हुई यह दिव्यात्मा प्रभु के मोक्ष-धाम में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर विराजित होगी. परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है दुख की इस घड़ी में भक्त परिवार को धैर्य प्रदान करें. ॐ शांति.”

बाबा का अंतिम संस्कार आज दोपहर तीन बजे होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके भक्त उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!