Home » पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय 24 और 25 अक्टूबर को रहेगा बंद

पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय 24 और 25 अक्टूबर को रहेगा बंद

by Desk 1

रायपुर:  पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय में 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आवगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुये पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय में आवश्यक मरम्मत, साफ सफाई तथा सुरक्षा दृष्टि से दर्शक एवं पर्यटकों के लिये 24 एवं 25 अक्टूबर को 2 दिनों तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। 26 अक्टूबर से पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय पूर्वावत पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

बता दें कि राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 25 और 26 अक्‍टूबर को रायपुर में रहेंगी। यहां वे आधा दर्जन कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्‍ट्रपति के दो दिवसीय दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम राष्‍ट्रपति भवन ने पहले ही राज्‍य सरकार को भेज दिया था।

 

You may also like

Leave a Comment