Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: राजधानी में कड़ी सुरक्षा, देखिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: राजधानी में कड़ी सुरक्षा, देखिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

by bholuchand news

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर कल छत्तीसगढ़ आ रही हैं, 25 और 26 अक्‍टूबर को रायपुर में रहेंगी। राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर और दुर्ग हाईअलर्ट पर है, IG अमरेश सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

इस दौरान उनके सुरक्षा में एक हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। यहां वे आधा दर्जन कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्‍ट्रपति के दो दिवसीय दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम राष्‍ट्रपति भवन ने पहले ही राज्‍य सरकार को भेज दिया था, जिसे राज्य सरकार ने जारी कर दिया है।

देखिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)

सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा,
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी,
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी,
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी,
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी,
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी,

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)

सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा करेंगी,
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान होंगी,
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी,
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी,
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी,
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी,

You may also like

Leave a Comment