Home छत्तीसगढ़राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

by bholuchand news

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गई हैं, एयरपोर्ट से सीधे एम्स के लिए रवाना हुईं हैं,. जहां वे दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. एयरपोर्ट से एम्स तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा में 1 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह में 514 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत करेंगी. 4 छात्रों को स्वर्ण पदक, 7 छात्रों को विशेष पुरस्कार देंगी.

समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे.

You may also like

Leave a Comment