Home Featureपीएम मोदी: बस्तर में लौटी शांति, विकास और विश्वास का नया दौर
पीएम मोदी

पीएम मोदी: बस्तर में लौटी शांति, विकास और विश्वास का नया दौर

PM मोदी बोले- जहां कभी नक्सलवाद था, वहां अब विकास की नई तस्वीर

by Bholuchand News

रायपुर, 23 जून 2026। पीएम मोदी ने कहा है कि देश ने नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ते हुए विकास और जनविश्वास की नई कहानी लिखी है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में कभी भय, हिंसा और असुरक्षा का माहौल था, वहां आज विकास, सुशासन और नए अवसरों का दौर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री ने इसे केंद्र सरकार की ‘नेशन फर्स्ट’ नीति, सुरक्षा बलों के साहस और स्थानीय जनता के सहयोग का परिणाम बताया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से बदली तस्वीर:पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण, मोबाइल नेटवर्क और अन्य विकास कार्य करना बेहद कठिन था। हिंसा और धमकियों के कारण कई परियोजनाएं वर्षों तक प्रभावित रहती थीं। इसके बावजूद सरकार ने लगातार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में हजारों किलोमीटर नई सड़कें बनाई गईं, दूरस्थ गांवों तक मोबाइल नेटवर्क पहुंचाया गया और बैंकिंग सहित कई सरकारी सेवाओं का विस्तार किया गया। इससे लोगों का जीवन आसान हुआ और विकास की मुख्यधारा से उनका जुड़ाव मजबूत हुआ।

सुरक्षा के साथ विकास और जनविश्वास पर भी रहा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई केवल सुरक्षा अभियान तक सीमित नहीं रही। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, वित्तीय समावेशन और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर समान रूप से ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है और आम नागरिक अब विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

पीएम मोदी

बस्तर के युवा अब हिंसा नहीं, खेल और शिक्षा का रास्ता चुन रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां कभी आतंक और हिंसा का माहौल था, वहां आज युवा खेल, शिक्षा और प्रतिभा के माध्यम से अपनी नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक में लाखों युवाओं की भागीदारी इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण है। यह दर्शाता है कि अब क्षेत्र के युवा हिंसा छोड़कर अवसर और विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- बस्तर अब विकास की नई पहचान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और केंद्र-राज्य सरकार की समन्वित रणनीति से बस्तर सहित पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, बैंकिंग और जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब बस्तर की पहचान हिंसा नहीं, बल्कि विकास, पर्यटन, खेल, जनभागीदारी और नई संभावनाओं से बन रही है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सुशासन और विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनेगा तथा बस्तर देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा

Read more: एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू

You may also like