mother-reunited-with-son-mahasamund.jpg
Featurelatestछत्तीसगढ़रायपुर

दो साल बाद बेटे से मिली मां, फिर जुड़ा बिछड़ा परिवार

by Bholuchand News June 19, 2026
written by Bholuchand News

रायपुर, 19 जून 2026

परिवार से बिछड़कर वृद्धाश्रम में जीवन बिता रही 70 वर्षीय लच्छनी बाई की जिंदगी में आखिरकार खुशियों ने दस्तक दी। करीब दो वर्षों बाद उनका अपने बेटे से मिलन हुआ और भावुक माहौल के बीच परिवार उन्हें सम्मानपूर्वक वापस अपने घर ले गया। यह संभव हो सका जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की संवेदनशील पहल और समझाइश से।

mother-reunited-with-son-mahasamund.jpg

mother-reunited-with-son-mahasamund.jpg

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के ‘करूणा’ एवं वरिष्ठ नागरिक अधिकार सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की प्रभारी सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर आशियाना वृद्धाश्रम पहुंचीं। यहां आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की। इसी दौरान लच्छनी बाई ने अपने परिवार से बिछड़ने की दर्दभरी कहानी साझा की।

 

लच्छनी बाई ने बताया कि तीन बेटों के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद और तनाव के कारण उन्होंने स्वयं घर छोड़ दिया था। भटकते-भटकते उन्हें आशियाना वृद्धाश्रम में आश्रय मिला, जहां वे पिछले दो वर्षों से रह रही थीं।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सचिव सुश्री चेतना ठाकुर ने अधिकार मित्र जितेंद्र पटेल की मदद से परिजनों का पता लगवाया और उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय बुलाया। यहां परिवार के सदस्यों को वृद्ध मां के प्रति उनके कानूनी और नैतिक दायित्वों की जानकारी दी गई तथा सम्मान और संवेदनशीलता के साथ उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

समझाइश का सकारात्मक असर हुआ और लच्छनी बाई के बेटे एवं पुत्रवधु उन्हें अपने साथ घर ले जाने के लिए तैयार हो गए। वर्षों बाद मां-बेटे का मिलन देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस अवसर पर ठाकुर राम दीवान, अधिकार मित्र हरिचंद साहू, आशियाना वृद्धाश्रम की रुचि ठाकुर, भूमिका ध्रुव, साध्या तांडी तथा लीगल एड डिफेंस के कर्मचारी खेलसिंह पटेल भी उपस्थित रहे।

यह पहल इस बात का उदाहरण है कि समय पर संवाद, समझाइश और संवेदनशील प्रयासों से टूटते पारिवारिक रिश्तों को फिर से जोड़ा जा सकता है।

June 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • sirpur-unesco-tentative-list-world-heritage-chhattisgarh
    सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम
  • chhattisgarh-hockey-league-raipur-2026.jpg
    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य आगाज, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
  • urban-challenge-fund-chhattisgarh-vishnu-deo-sai.jpg
    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • rowghat-train-service-bastar-rail-connectivity-2026.jpg
    79 साल का इंतजार खत्म: रावघाट पहुंची ट्रेन, बस्तर में रेल कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत
  • urmila-memorial-hospital-free-fibroscan-epilepsy-camp-raipur
    दशहरा पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा पहल, फाइब्रोस्कैन की निशुल्क जांच; 23 अक्टूबर को मिर्गी रोगियों के लिए विशेष शिविर

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम

October 22, 2026

Recent Articles

रेलवे भर्ती 2025: 1104 पदों के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें पूरी जानकारी
October 18, 2025
रजिस्ट्री नियम में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ में भूमि रजिस्ट्री के लिए अब ऋण पुस्तिका अनिवार्य नहीं
October 18, 2025
DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली से पहले पेंशनरों को दिया महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा
October 17, 2025

Featured

सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य आगाज, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
October 21, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us