Home » ओपन स्कूल बोर्ड समय-सारणी जारी: 12वीं की परीक्षा 26 व दसवीं की 27 मार्च से होगी शुरू

ओपन स्कूल बोर्ड समय-सारणी जारी: 12वीं की परीक्षा 26 व दसवीं की 27 मार्च से होगी शुरू

by bholuchand news

रायपुर. ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी जारी हो गई है. 12वीं की परीक्षा 26 और दसवीं की परीक्षा 27 मार्च से शुरू होगी. परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी. बारहवीं की परीक्षा 21 अप्रैल और दसवीं की 17 अप्रैल तक चलेगी.

82 हजार छात्रों ने किया आवेदन :

ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 82 हजार छात्रों ने आवेदन किया है. इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए राज्य में 250 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. पिछले साल मार्च-अप्रैल 2024 की परीक्षा के लिए करीब एक लाख छात्रों ने आवेदन किया था.

हिंदी विषय से होगी परीक्षा की शुरुआत :

ओपन स्कूल की मुख्य परीक्षा अब एक साल में तीन बार आयोजित की जाएगी. 2025 की यह पहली परीक्षा है. बारहवीं और दसवीं दोनों की परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी. पहले एक साल में ओपन स्कूल की केवल दो मुख्य परीक्षाएं आयोजित होती थीं, लेकिन पिछले साल से यह संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

You may also like