Home » बड़ी खबर: चुनावों से पहले सरकार का जनता को बड़ा तोहफा: मुंबई आने वाली गाड़ियों पर अब नहीं लगेगा टोल टैक्स

बड़ी खबर: चुनावों से पहले सरकार का जनता को बड़ा तोहफा: मुंबई आने वाली गाड़ियों पर अब नहीं लगेगा टोल टैक्स

by kumbhajkavita@gmail.com

Mumbai Toll Tax Free: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में प्रवेश करने वाले छोटे वाहनों (एलएमवी) पर लगने वाले टोल टैक्स को समाप्त कर दिया है।

रात्रि 12 बजे से व्यवस्था लागू:

Mumbai Toll Tax Free: मुंबई में प्रवेश के लिए कुल 5 रास्ते हैं, जहां टोल टैक्स लगता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद छोटे वाहनों को अब टैक्स नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सोमवार, रात्रि 12 बजे से प्रभावी होगी। यह फैसला केवल छोटे वाहनों, जैसे बाइक, कार और छोटे ट्रक के लिए लागू होगा, जबकि बड़े वाहनों पर टोल टैक्स जारी रहेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह निर्णय सोमवार सुबह की कैबिनेट बैठक के दौरान लिया।

टोल के खिलाफ कई प्रदर्शनों का नेतृत्व भी किया :

Mumbai Toll Tax Free: आपको बता दें कि ठाणे विधानसभा से आने वाले सीएम शिंदे ने पहले टोल के खिलाफ कई प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री शिंदे लंबे समय से यह कहते आ रहे हैं कि टोल उनके मतदाताओं के लिए अनुचित है, जो काम के लिए मुंबई आते हैं और शहर की सीमा पर उनसे शुल्क लिया जाता है।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment