Home » LPG Price Hike: आम लोगों को लगा झटका: बढ़ गए LPG स‍िलेंडर के दाम, 1 मार्च से पॉलिसी, बैंक अकाउंट सहित हुए 4 बड़े बदलाव…

LPG Price Hike: आम लोगों को लगा झटका: बढ़ गए LPG स‍िलेंडर के दाम, 1 मार्च से पॉलिसी, बैंक अकाउंट सहित हुए 4 बड़े बदलाव…

by Desk 1

LPG Price Hike: भारत में मार्च 2025 का महीना आम लोगों के लिए 4 बड़े बदलाव लेकर आया है। सरकार ने शनिवार (1 मार्च 2025) से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रुपए का इजाफा कर दिया है। इसके अलावा, बैंक खातों, इंश्योरेंस पॉलिसी, डीमैट अकाउंट्स और म्यूचुअल फंड्स से संबंधित कुछ नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब डीमैट अकाउंट्स में निवेशक 10 नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे।

1 मार्च 2025 से लागू होने वाले महत्वपूर्ण बदलाव

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि:

LPG Price Hike: पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 मार्च 2025 से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपए का इजाफा किया है। अब दिल्ली में 19 लीटर वाला गैस सिलेंडर 1803 रुपए का मिलेगा, जो पहले 1797 रुपए का था। कोलकाता में इसका दाम 1907 से बढ़कर 1913 रुपए, मुंबई में 1749 से बढ़कर 1755.50 रुपए और चेन्नई में यह 1965 रुपए हो गया है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 KG) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डीमैट अकाउंट्स और म्यूचुअल फंड्स में 10 नॉमिनी जोड़ने का अधिकार:

LPG Price Hike: अब निवेशक अपने डीमैट अकाउंट्स और म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में 10 नॉमिनी जोड़ सकते हैं। सेबी ने यह नियम 1 मार्च 2025 से लागू किया है। इसका उद्देश्य निवेशकों के एसेट्स को अधिक सुरक्षित बनाना और क्लेम न किए गए निवेशों की संख्या को कम करना है।

बीमा प्रीमियम पेमेंट के लिए नया नियम:

LPG Price Hike: भारतीय बीमा नियामक (IRDA) ने एक नई सुविधा ‘बीमा-ASBA’ शुरू करने का निर्देश दिया है। इस सुविधा के तहत, बीमा पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति प्रीमियम का भुगतान तभी करेगा जब उसकी पॉलिसी मंजूर हो जाएगी। यदि पॉलिसी रिजेक्ट हो जाती है या अप्रूव नहीं होती है, तो संबंधित राशि बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी। इससे ग्राहकों को पूर्व भुगतान की चिंता से राहत मिलेगी।

बैंक अकाउंट KYC नियम में बदलाव:

LPG Price Hike: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने उन ग्राहकों को चेतावनी दी है जिनके बैंक अकाउंट्स में पिछले दो वर्षों से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। ऐसे अकाउंट्स को बंद किया जा सकता है। ग्राहकों को यह सूचित किया गया है कि वे अपने अकाउंट्स को डी-एक्टिवेट करवा सकते हैं या KYC अपडेट करके उन्हें फिर से एक्टिव करा सकते हैं।

You may also like