Home » Gold Price Today: सोने की कीमतों में उछाल!, जानिए सोने और चांदी का ताजा रेट!

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उछाल!, जानिए सोने और चांदी का ताजा रेट!

by Desk 1

Gold Price Today: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। गुरुवार (17 अक्टूबर) को सोने की कीमत 200 से 220 रुपए बढ़ गई। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 78,110 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 71,600 रुपए है। पिछले दो दिन में सोने के दाम 710 रुपए तक बढ़ चुके हैं। 17 अक्टूबर को सोने की कीमतें एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर 78,110 रुपए पर पहुंच गई हैं। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां नवीनतम कीमतें जान लें।

इन शहरों में चांदी की कीमत पिछले 5 दिनों से स्थिर:

Gold Price Today: दिल्ली और मुंबई में चांदी की कीमत (Silver Rate) पिछले 5 दिनों से 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। चांदी की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। वर्तमान में चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,03,000 रुपए है, जो देशभर में सबसे अधिक है। इन शहरों में चांदी की कीमतें पहले भी 1 लाख रुपए के पार जा चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि’:

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना लगभग 2 डॉलर की बढ़त के साथ 2,697.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी मामूली उछाल आया है और यह 31.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रही है।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment