Friday, April 25, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeबिजनेसदशहरा के बाद सोना हुआ सस्ता, लेकिन चांदी के दामों में ताबड़तोड़...

दशहरा के बाद सोना हुआ सस्ता, लेकिन चांदी के दामों में ताबड़तोड़ उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार, 14 अक्टूबर को सोने की कीमत में 50 रुपए की गिरावट आई।

देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 77,620 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,150 रुपए है। बता दें कि 12 अक्टूबर को सोने की कीमतें एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर 77,670 रुपए पर पहुंच गई थीं। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जान लेना फायदेमंद रहेगा।

4 दिनों चांदी की कीमत 3,000 बढ़ी:

दिल्ली और मुंबई में चांदी की कीमत सोमवार को 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। पिछले 4 दिनों (11 से 14 अक्टूबर) में चांदी की कीमतें 3,000 रुपए बढ़ चुकी हैं, और अब यह अपने सभी समय के उच्चतम स्तर पर है।

वर्तमान में चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,03,000 रुपए है, जो देशभर में चांदी की सबसे ऊंची कीमत है। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार पहुंच चुकी थीं।

WhatsApp Image 2024 10 12 at 3.57.40 PM

WhatsApp Image 2024 10 12 at 2.16.33 PM 1

WhatsApp Image 2024 10 12 at 3.59.39 PM

 

 

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!