Home छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी की, 69 लाख महिलाओं को मिला सीधा लाभ
महतारी वंदन योजना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी की, 69 लाख महिलाओं को मिला सीधा लाभ

by bholuchand news

रायगढ़ : राज्य की महिलाओं के लिए एक और बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को खरसिया में आयोजित एक विशाल जनसभा में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने 69,15,994 महिलाओं के खातों में सीधे ₹1,000-₹1,000 की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। इस किस्त के साथ योजना के तहत कुल ₹647.13 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को प्रदान की गई है।

CM ने कही बड़ी बात: “हर महिला के आत्मसम्मान की रक्षा हमारा संकल्प”

मुख्यमंत्री साय ने मंच से कहा कि महतारी वंदन योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि हर महिला के आत्मबल, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में लिया गया ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।

अब तक 12,376 करोड़ से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से हुई थी और तब से लेकर अब तक लगभग 69 लाख पात्र महिलाओं को हर महीने यह सहायता राशि दी जा रही है। अब तक 19 किश्तों के जरिए ₹12,376.19 करोड़ की सहायता सीधे खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान प्रदान किया है। इससे सिर्फ महिलाएं ही नहीं, उनके पूरे परिवार को आर्थिक सहारा मिला है।

 

You may also like