Sunday, November 8, 2026
  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Login/Register
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Sunday, November 8, 2026
  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Login/Register
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Breaking News
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों...
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर...
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर...
बीमारी से संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: डॉ....
मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज...
रायपुर के श्री बालाजी डेंटल कॉलेज में एंटी-रैगिंग...
रायपुर में 31 अक्टूबर को होगा GK Diwali...
रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर का बड़ा विस्तार,...
छत्तीसगढ़ में सेजेस के 1812 पदों पर भर्ती...
करम परब हमारी जनजातीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
Breaking News
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों...
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर...
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर...
बीमारी से संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: डॉ....
मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज...
रायपुर के श्री बालाजी डेंटल कॉलेज में एंटी-रैगिंग...
रायपुर में 31 अक्टूबर को होगा GK Diwali...
रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर का बड़ा विस्तार,...
छत्तीसगढ़ में सेजेस के 1812 पदों पर भर्ती...
करम परब हमारी जनजातीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • Home
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • कैरियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
raigarh-ai-excellence-centre-op-chaudhary
कैरियरछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रमुख खबरेंरायपुरशिक्षा

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेंगे नई तकनीक और नवाचार के अवसर

by bholuchand news October 4, 2026
written by bholuchand news

रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। रायगढ़ के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की आधुनिक तकनीक से जोड़ने और इसके व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जिले में एआई एक्सीलेंस सेंटर विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में आयोजित एक दिवसीय ‘रायगढ़ की एआई उड़ान—जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर यह घोषणा की। कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

आईआईआईटी नया रायपुर के सहयोग से बनेगा एआई इकोसिस्टम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में एआई से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आईआईआईटी नया रायपुर के सहयोग से काम किया जा रहा है। प्रस्तावित एआई एक्सीलेंस सेंटर में एआई से संबंधित गतिविधियों का चरणबद्ध विस्तार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिले के चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को आईआईआईटी नया रायपुर के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। इससे युवाओं को एआई की नई तकनीकों को समझने के साथ-साथ अपने विचारों को नवाचार और उपयोगी समाधानों में बदलने का अवसर मिलेगा।

नालंदा परिसर में भी एआई के लिए समर्पित स्थान

वित्त मंत्री ने कहा कि नालंदा परिसर को युवाओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में यहां एआई के लिए समर्पित स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नई तकनीक सीखने, उसका प्रयोग करने और नवाचार आधारित गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

एआई, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर से खुलेंगे नए अवसर

ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई और भविष्य की तकनीकों को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। नया रायपुर में सेमीकंडक्टर इकाई और डेटा सेंटर के क्षेत्र में विकसित हो रही संभावनाएं प्रदेश के तकनीकी परिदृश्य को नया विस्तार देंगी। उन्होंने कहा कि एआई, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों के विस्तार से युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार, स्टार्टअप और उद्यमिता के नए अवसर तैयार होंगे।

छात्र नैतिक ने बताया ‘एआई यूनिकॉर्न’ का मतलब

कार्यशाला के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिभागियों से संवाद किया और एआई के क्षेत्र में ‘यूनिकॉर्न’ से संबंधित सवाल पूछा। कक्षा 12वीं के छात्र नैतिक अग्रवाल ने इसका जवाब देते हुए बताया कि एआई तकनीक पर काम करने वाले किसी स्टार्टअप का बाजार मूल्य एक अरब डॉलर से अधिक हो जाने पर उसे ‘एआई यूनिकॉर्न’ कहा जाता है।

नैतिक के जवाब से प्रभावित होकर वित्त मंत्री ने उनकी सराहना की और उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

raigarh-ai-excellence-centre-op-chaudhary

युवाओं को नई तकनीक के रचनात्मक उपयोग की सीख

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने युवाओं को नई तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। युवाओं को एआई की जानकारी हासिल करने के साथ ही इसके सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं युवाओं को भविष्य की तकनीकी संभावनाओं और बदलते रोजगार परिदृश्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

1500 से अधिक प्रतिभागियों ने समझी एआई की संभावनाएं

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत आईआईआईटी नया रायपुर के एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। आईआईआईटी नया रायपुर के कुलपति एवं निदेशक प्रो. (डॉ.) ओपी व्यास के नेतृत्व में एआई विशेषज्ञों की टीम ने प्रतिभागियों को एआई की वर्तमान क्षमताओं और इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग की जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने शिक्षा, प्रशासन, उद्योग, व्यवसाय, रोजगार और उद्यमिता के साथ-साथ रायगढ़ की स्थानीय आवश्यकताओं एवं समस्याओं के समाधान में एआई आधारित तकनीकों की संभावनाओं को प्रस्तुतियों के माध्यम से समझाया।

रायगढ़ में दीर्घकालिक एआई इकोसिस्टम की दिशा में पहल

कार्यशाला को रायगढ़ में दीर्घकालिक एआई इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। एआई एक्सीलेंस सेंटर के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और नवाचार के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और चयनित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े...बस्तरओलंपिक 2026 का आगाज, 30 अक्टूबर तक होगा खिलाड़ियों का पंजीयन
और अधिक जानकारी हेतु पढ़ते रहें....भोलूचंद.कॉम
October 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • paaras-group-foundation-khushiyon-wali-diwali-2026
    पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई खुशियों वाली दिवाली, बांटे नए कपड़े और मिठाइयां
  • chhattisgarh-cancer-care-units-bilaspur-raigarh-bastar-surguja
    छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर और सरगुजा में भी मिलेगा अत्याधुनिक कैंसर उपचार
  • chhattisgarh-power-company-recruitment-2026-1501-posts
    छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर भर्ती, AE-JE से लेकर DEO और अटेंडेंट तक के अवसर
  • Aiims
    बीमारी से संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: डॉ. तरुण साहू ने सिकल सेल पर शोध से जगाई नई उम्मीद
  • mats-university-21st-foundation-day-raipur-2026.jpg
    मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज पगारिया बोले- विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • ताज़ा खबरें
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • प्रमुख खबरें
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई खुशियों वाली दिवाली, बांटे नए कपड़े और मिठाइयां

November 7, 2026

Recent Articles

‘वसुंधरा’ परियोजना से डिजिटल होगी भूमि व्यवस्था, राजस्व सेवाओं में आएगी पारदर्शिता और तेजी
July 30, 2026
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने IITM बेंगलुरु में दिखाई पर्यटन की ताकत, निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
July 28, 2026
बड़ी खबर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
July 25, 2026

Featured

पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई खुशियों वाली दिवाली, बांटे नए कपड़े और मिठाइयां
November 7, 2026
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर और सरगुजा में भी मिलेगा अत्याधुनिक कैंसर उपचार
November 7, 2026
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर भर्ती, AE-JE से लेकर DEO और अटेंडेंट तक के अवसर
November 7, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Sign In

Keep me signed in until I sign out

Forgot your password?

Password Recovery

A new password will be emailed to you.

Have received a new password? Login here

WhatsApp us