Tuesday, November 17, 2026
  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Login/Register
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Tuesday, November 17, 2026
  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Login/Register
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Breaking News
ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य...
बिलासपुर को मिली छत्तीसगढ़ की पहली ऑटोमेटेड मल्टीलेवल...
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान,...
गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी...
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों...
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर...
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर...
बीमारी से संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: डॉ....
मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज...
रायपुर के श्री बालाजी डेंटल कॉलेज में एंटी-रैगिंग...
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
Breaking News
ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य...
बिलासपुर को मिली छत्तीसगढ़ की पहली ऑटोमेटेड मल्टीलेवल...
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान,...
गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी...
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों...
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर...
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर...
बीमारी से संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: डॉ....
मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज...
रायपुर के श्री बालाजी डेंटल कॉलेज में एंटी-रैगिंग...
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • Home
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • कैरियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रमुख खबरें

किफायती घर का सुनहरा अवसर: रायपुर में 23 से 25 नवंबर तक लगेगा छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का आवास मेला…

by bholuchand news November 21, 2025
written by bholuchand news

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में 23 से 25 नवंबर तक भव्य आवास मेला आयोजित करने जा रहा है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेले की रूपरेखा बताते हुए कहा कि घर खरीदने वालों के लिए यह एक बड़ा अवसर होगा। मेले में 1% बुकिंग शुल्क, ऑन-स्पॉट साइट विजिट, और बैंक फाइनेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

हाउसिंग बोर्ड को कर्ज से बाहर निकालकर मजबूत बनाया गया — मंत्री चौधरी

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 में सरकार के सत्ता में आने के समय हाउसिंग बोर्ड पर 790 करोड़ रुपए का भारी कर्ज था। सरकार ने पिछले वर्ष एकमुश्त भुगतान कर इस कर्ज को पूरी तरह समाप्त कर दिया। हाउसिंग बोर्ड के 10 हजार से ज्यादा पुराने मकान, जो लंबे समय से नहीं बिक पा रहे थे, उन्हें OTS-2 योजना के तहत बेचकर बोर्ड की आर्थिक स्थिति सुधारी गई।

2060 करोड़ के निर्माण कार्य शुरू, एक वित्तीय वर्ष में 600 करोड़ का कारोबार

हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में 2060 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां पिछली सरकार के कार्यकाल में 5 वर्षों में बोर्ड का कारोबार 250 करोड़ के आसपास था, वहीं इस आर्थिक वर्ष में बोर्ड ने 600 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार किया है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें वास्तु परामर्श, BIS से संबंधित जानकारी, और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्शन भी शामिल होंगे।

2000 करोड़ की आवासीय योजनाएं होंगे लॉन्च

रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड लगभग 2000 करोड़ रुपए की नई आवासीय योजनाओं की शुरुआत करेगा। मेले में पूरे राज्य की आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी और स्पॉट बुकिंग की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। इन योजनाओं में लगभग 70% घर कमजोर आय वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।

राज्योत्सव में हाउसिंग बोर्ड के स्टॉल को मिली बड़ी सफलता

हाल ही में आयोजित राज्योत्सव 2025 में हाउसिंग बोर्ड द्वारा दिखाई गई योजनाओं को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। हजारों नागरिकों ने स्टॉल पर जाकर आवासीय परियोजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी स्टॉल का निरीक्षण कर बोर्ड की योजनाओं की सराहना की।

2027 तक हर परिवार को पक्का घर देने का संकल्प — ओपी चौधरी

मंत्री चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक प्रदेश में हर परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह आवास मेला आम नागरिकों को किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

किफायती आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता — बोर्ड अध्यक्ष

हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि पिछले दो वर्षों में बोर्ड ने कई जनहितैषी योजनाएँ शुरू की हैं। वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 (OTS-2) के तहत भवन मूल्य में 30% तक की छूट देकर हजारों परिवारों को घर प्रदान किए गए हैं। उनके अनुसार यह आवास मेला छत्तीसगढ़ के आवासीय विकास की दिशा में नई शुरुआत साबित होगा।

“यह मेला सपनों को घर देने का उत्सव है”— मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ की नई योजनाएं न केवल आवासीय विकास को नई दिशा देंगी बल्कि कमजोर से लेकर मध्यम आय वर्ग के परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराएंगी।
सीएम ने इस मेले को “सपनों को आकार देने का उत्सव” बताया।

November 21, 2025 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • ak-goyal-school-traffic-awareness-health-camp-raipur
    ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
  • bilaspur-automated-multilevel-car-parking-inauguration-2026
    बिलासपुर को मिली छत्तीसगढ़ की पहली ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग, CM विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण
  • chhattisgarh-export-promotion-fta-workshop-2026
    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान, निर्यात बढ़ाने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 4 बड़ी घोषणाएं
  • diwari-festival-yaduvanshi-culture-chhattisgarh
    गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी समाज की सांस्कृतिक पहचान
  • paaras-group-foundation-khushiyon-wali-diwali-2026
    पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई खुशियों वाली दिवाली, बांटे नए कपड़े और मिठाइयां

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • ताज़ा खबरें
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • प्रमुख खबरें
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच

November 17, 2026

Recent Articles

Featured

ए.के. गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
November 17, 2026
बिलासपुर को मिली छत्तीसगढ़ की पहली ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग, CM विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण
November 17, 2026
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान, निर्यात बढ़ाने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 4 बड़ी घोषणाएं
November 12, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Sign In

Keep me signed in until I sign out

Forgot your password?

Password Recovery

A new password will be emailed to you.

Have received a new password? Login here

WhatsApp us