Tuesday, November 17, 2026
  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Login/Register
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Tuesday, November 17, 2026
  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Login/Register
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Breaking News
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान,...
गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी...
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों...
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर...
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर...
बीमारी से संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: डॉ....
मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज...
रायपुर के श्री बालाजी डेंटल कॉलेज में एंटी-रैगिंग...
रायपुर में 31 अक्टूबर को होगा GK Diwali...
रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर का बड़ा विस्तार,...
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
Breaking News
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान,...
गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी...
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों...
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर...
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर...
बीमारी से संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: डॉ....
मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज...
रायपुर के श्री बालाजी डेंटल कॉलेज में एंटी-रैगिंग...
रायपुर में 31 अक्टूबर को होगा GK Diwali...
रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर का बड़ा विस्तार,...
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • Home
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • कैरियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
विनोद कुमार शुक्ल
छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रमुख खबरें

हिंदी साहित्य को बड़ा झटका: 89 वर्ष की उम्र में साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

by bholuchand news December 23, 2025
written by bholuchand news

रायपुर: छत्तीसगढ़ के विख्यात हिंदी साहित्यकार और देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से अलंकृत विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रायपुर स्थित एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनके जाने से हिंदी साहित्य जगत में एक गहरा सन्नाटा छा गया है।

बीमारी के कारण चल रहा था इलाज

जानकारी के मुताबिक, सांस लेने में तकलीफ के चलते विनोद कुमार शुक्ल को 2 दिसंबर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार शाम उनका निधन हो गया।

छत्तीसगढ़ को दिलाया राष्ट्रीय गौरव

कुछ दिन पूर्व ही उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे छत्तीसगढ़ राज्य के पहले साहित्यकार थे। यह उपलब्धि न केवल उनके साहित्यिक योगदान की पहचान थी, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय भी रही।

साहित्यकार विनोद शुक्ल की प्रमुख रचनाएँ:

नौकर की कमीज, अपने अकेले होने को, अब इस उम्र में हूँ, अब कभी मिलना नहीं होगा ऐसा था, अभी तक बारिश नहीं हुई, आकाश की तरफ़, आकाश से उड़ता हुआ, उपन्यास में पहले एक कविता रहती थी, एक अजनबी पक्षी, कहीं जाने का मन होता है, कक्षा के काले तख़्ते पर सफ़ेद चाक से बना, कोई अधूरा पूरा नहीं होता, घर-बार छोड़कर संन्यास नहीं लूंगा, चार पेड़ के, जगह-जगह रुक रही थी यह गाड़ी, जब बाढ़ आती है, जब मैं भीम बैठका देखने गया, जितने सभ्य होते हैं, तीनों, और चौथा केन्द्र में, पहाड़ को बुलाने, बाल कविताएँ, बोलने में कम से कम बोलूँ, मैं दीवाल के ऊपर, यह दिन उम्र की रोज़ी है, राजिम का विष्णु-मंदिर, शहर से सोचता हूँ, हताशा से एक व्यक्ति बैठ गया था।

भाषा और मानवता पर व्यक्त किए थे गहरे विचार

ज्ञानपीठ सम्मान समारोह के दौरान विनोद कुमार शुक्ल ने कहा था कि भाषाओं के भविष्य को लेकर भले ही चिंताएं व्यक्त की जा रही हों, लेकिन उन्हें विश्वास है कि नई पीढ़ी हर भाषा और हर विचारधारा का सम्मान करेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि अच्छे विचारों का लोप मानवता के लिए खतरा है।

प्रधानमंत्री ने फोन पर जाना था हाल-चाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर रायपुर प्रवास के दौरान उनसे फोन पर बातचीत की थी। उस समय विनोद कुमार शुक्ल ने प्रधानमंत्री से कहा था कि लिखना उनके लिए जीवन की तरह है, और वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः लेखन कार्य में लौटना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि, “ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से अत्यंत दुःख हुआ है। हिंदी साहित्य जगत में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

सीएम विष्णु देव साय का संदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि, “महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल जी का निधन छत्तीसगढ़ और हिंदी साहित्य के लिए बड़ी क्षति है। ‘नौकर की कमीज’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ जैसी उनकी कृतियाँ साधारण जीवन को गरिमा प्रदान करती हैं। वे हमेशा छत्तीसगढ़ के गौरव के रूप में हमारे हृदय में जीवित रहेंगे। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और पाठकों के साथ हैं।”

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि, “छत्तीसगढ़ की साहित्यिक धरोहर, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल जी का जाना पूरे प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय साहित्यिक क्षति है। उन्होंने रायपुर के AIIMS अस्पताल में आज 04:58 बजे अंतिम सांस ली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों तथा शुभचिंतकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।”

डिप्टी सीएम अरुण साव की श्रद्धांजलि

डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिखा कि, “प्रख्यात हिंदी साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

 

December 23, 2025 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • chhattisgarh-export-promotion-fta-workshop-2026
    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान, निर्यात बढ़ाने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 4 बड़ी घोषणाएं
  • diwari-festival-yaduvanshi-culture-chhattisgarh
    गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी समाज की सांस्कृतिक पहचान
  • paaras-group-foundation-khushiyon-wali-diwali-2026
    पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई खुशियों वाली दिवाली, बांटे नए कपड़े और मिठाइयां
  • chhattisgarh-cancer-care-units-bilaspur-raigarh-bastar-surguja
    छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर और सरगुजा में भी मिलेगा अत्याधुनिक कैंसर उपचार
  • chhattisgarh-power-company-recruitment-2026-1501-posts
    छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर भर्ती, AE-JE से लेकर DEO और अटेंडेंट तक के अवसर

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • ताज़ा खबरें
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • प्रमुख खबरें
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान, निर्यात बढ़ाने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 4 बड़ी घोषणाएं

November 12, 2026

Recent Articles

Featured

छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान, निर्यात बढ़ाने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 4 बड़ी घोषणाएं
November 12, 2026
गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी समाज की सांस्कृतिक पहचान
November 10, 2026
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई खुशियों वाली दिवाली, बांटे नए कपड़े और मिठाइयां
November 7, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Sign In

Keep me signed in until I sign out

Forgot your password?

Password Recovery

A new password will be emailed to you.

Have received a new password? Login here

WhatsApp us