Tuesday, November 17, 2026
  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Login/Register
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Tuesday, November 17, 2026
  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Login/Register
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Breaking News
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान,...
गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी...
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों...
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर...
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर...
बीमारी से संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: डॉ....
मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज...
रायपुर के श्री बालाजी डेंटल कॉलेज में एंटी-रैगिंग...
रायपुर में 31 अक्टूबर को होगा GK Diwali...
रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर का बड़ा विस्तार,...
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
Breaking News
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान,...
गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी...
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों...
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर...
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर...
बीमारी से संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: डॉ....
मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज...
रायपुर के श्री बालाजी डेंटल कॉलेज में एंटी-रैगिंग...
रायपुर में 31 अक्टूबर को होगा GK Diwali...
रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर का बड़ा विस्तार,...
Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • Home
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • कैरियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
सांसद खेल महोत्सव
छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रमुख खबरें

सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

by bholuchand news December 25, 2025
written by bholuchand news

रायपुर : सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

“36 विभिन्न स्थानों पर किया गया आयोजित” :

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह महोत्सव लगभग चार महीनों तक रायपुर संसदीय क्षेत्र के 36 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने इस व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल को विशेष बधाई दी।

“खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा”

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेलों में केवल पहला, दूसरा या तीसरा स्थान ही सबकुछ नहीं होता, बल्कि अनुशासन, टीम-स्पिरिट, समर्पण और सतत अभ्यास के गुण ही किसी को महान खिलाड़ी बनाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस महोत्सव से अनेक खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

“ओलंपिक में खिलाड़ी के चयन पर 3 करोड़ प्रदान की जाएगी”

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण समारोह पुनः प्रारंभ किया गया है। ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ी के चयन पर 21 लाख रुपये तथा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। रायपुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है और जनवरी माह में यहां पुनः बड़े मैचों का आयोजन किया जाएगा। खेलो इंडिया के कार्यालय विभिन्न स्थानों पर स्थापित कर नई खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जा रहा है।

“पढ़ाई-लिखाई ही नहीं, बल्कि खेल-कूद भी जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण” :

सांसदबृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का शुभारंभ 29 अगस्त को हुआ था और यह आयोजन रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 36 स्थानों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई-लिखाई ही नहीं, बल्कि खेल-कूद भी जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण है और इसी के माध्यम से बच्चे देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस महोत्सव में 542 गांवों से सहभागिता रही और 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो पूरे देश में रिकॉर्ड भागीदारी है।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। गेड़ी प्रतियोगिता में 70 वर्ष की महिलाओं की सहभागिता, कबड्डी, फुगड़ी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों द्वारा रस्साकशी में भागीदारी—सभी ने सामाजिक समरसता और समावेशन का सशक्त संदेश दिया। स्कूल छोड़ चुके युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला तथा अनुभवी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में लगभग 1,500 खेल अधिकारियों, विद्यालयीन शिक्षकों और सेवानिवृत्त खेल अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय परिसरों में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों तथा आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में सांसद खेल महोत्सव को और अधिक सुव्यवस्थित, व्यापक और प्रभावी रूप दिया जाएगा।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समूह खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान को 5,000 रुपये तथा एकल खेलों में प्रथम स्थान पर 3,100 रुपये और द्वितीय स्थान पर 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ पदक, प्रशस्ति-पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान किए गए।

ये गणमान्य रहे मौजूद :

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, विधायक किरण सिंह देव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिस्वरंजन सहित जनप्रतिनिधि, खेल विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं नागरिक उपस्थित थे।

December 25, 2025 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • chhattisgarh-export-promotion-fta-workshop-2026
    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान, निर्यात बढ़ाने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 4 बड़ी घोषणाएं
  • diwari-festival-yaduvanshi-culture-chhattisgarh
    गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी समाज की सांस्कृतिक पहचान
  • paaras-group-foundation-khushiyon-wali-diwali-2026
    पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई खुशियों वाली दिवाली, बांटे नए कपड़े और मिठाइयां
  • chhattisgarh-cancer-care-units-bilaspur-raigarh-bastar-surguja
    छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: अब बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर और सरगुजा में भी मिलेगा अत्याधुनिक कैंसर उपचार
  • chhattisgarh-power-company-recruitment-2026-1501-posts
    छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की 1,501 पदों पर भर्ती, AE-JE से लेकर DEO और अटेंडेंट तक के अवसर

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • ताज़ा खबरें
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • प्रमुख खबरें
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान, निर्यात बढ़ाने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 4 बड़ी घोषणाएं

November 12, 2026

Recent Articles

BREAKING: पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों ने घेरी संसद, सुरक्षाबलों ने की फायरिंग
October 5, 2024
छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पारस इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन को किया गया सम्मानित
October 5, 2024
Auto KMS ✓ Activate Windows 10 Pro & Office Effortlessly 2025
January 23, 2024

Featured

छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अब मिलेगी वैश्विक पहचान, निर्यात बढ़ाने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 4 बड़ी घोषणाएं
November 12, 2026
गौसेवा से सामाजिक समरसता तक: दीवारी और यदुवंशी समाज की सांस्कृतिक पहचान
November 10, 2026
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की पहल: जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई खुशियों वाली दिवाली, बांटे नए कपड़े और मिठाइयां
November 7, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
Sign In

Keep me signed in until I sign out

Forgot your password?

Password Recovery

A new password will be emailed to you.

Have received a new password? Login here

WhatsApp us