Home » अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगी पत्नी सुनेत्रा पवार, बनीं महाराष्ट्र की पहली उपमुख्यमंत्री
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगी पत्नी सुनेत्रा पवार, बनीं महाराष्ट्र की पहली उपमुख्यमंत्री

by Desk 1

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मुंबई स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गईं।

‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों से गूंजा लोकभवन

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद लोकभवन परिसर “अजित दादा अमर रहें” और “अजित पवार अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। समारोह के दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाथ जोड़कर सुनेत्रा पवार का अभिवादन किया। इस अवसर पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सुनेत्रा पवार इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राज्य की जनता के कल्याण के लिए कार्य करेंगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह दिवंगत अजित पवार के विकास और जनकल्याण के विजन को आगे बढ़ाएंगी।

अजित पवार के निधन के बाद लिया गया अहम फैसला

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को बारामती जिले में हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया था। इस घटना के बाद पूरे राज्य और एनसीपी में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद 31 जनवरी को एनसीपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया।

READ MORE : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन: 44 साल के राजनीतिक सफर में 8 बार विधायक और 6 बार बने डिप्टी सीएम

You may also like