Home » पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में श्रद्धा और उत्साह के साथ सरस्वती पूजन संपन्न
पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन

पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में श्रद्धा और उत्साह के साथ सरस्वती पूजन संपन्न

by Desk 1

रायपुर। पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में विद्या की देवी मां सरस्वती का पावन पूजन समारोह श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरा संस्थान ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया।

विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से लिया विद्या और सफलता का आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे परिसर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

शिक्षा को बताया गया जीवन का सबसे बड़ा धन

इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा धन है, जो व्यक्ति को सही मार्ग दिखाती है। वक्ताओं ने कहा कि मां सरस्वती हमें निरंतर सीखने, अनुशासन बनाए रखने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि मां सरस्वती का आशीर्वाद केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि परिश्रम, अनुशासन और अच्छे संस्कारों से प्राप्त होता है।

You may also like