Home » बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2025: क्लर्क, स्टेनोग्राफर, प्यून और ड्राइवर पदों पर आवेदन शुरू…
बॉम्बे हाई कोर्ट

बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2025: क्लर्क, स्टेनोग्राफर, प्यून और ड्राइवर पदों पर आवेदन शुरू…

by bholuchand news

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। न्यायालय की ओर से क्लर्क, स्टेनोग्राफर, प्यून और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 5 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक कौशल निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य करें।

योग्यता व आयु सीमा

क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। साथ ही टाइपिंग और शॉर्टहैंड में दक्षता अनिवार्य रखी गई है।
प्यून पद के लिए मराठी भाषा का ज्ञान आवश्यक है, जबकि ड्राइवर पद के लिए 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 5 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।

आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाना होगा। Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित पद के Apply Online लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

You may also like