Home » धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

by Desk 1

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

फैंस कर रहे हैं दुआएं, परिवार मौजूद अस्पताल में

89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबीयत में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल में मौजूद हैं। जैसे ही धर्मेंद्र के वेंटिलेटर पर होने की खबर फैली, फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे।

You may also like