Home Featureग्वालियर से गिरफ्तार हुआ सूदखोर वीरेंद्र तोमर: रायपुर पुलिस को मिली 5 दिन की रिमांड
वीरेंद्र तोमर

ग्वालियर से गिरफ्तार हुआ सूदखोर वीरेंद्र तोमर: रायपुर पुलिस को मिली 5 दिन की रिमांड

by bholuchand news

काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र तोमर आखिरकार ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर लाया गया, जहां पुलिस ने भाठागांव क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला।

कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड अवधि

वीरेंद्र तोमर को रविवार को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने मामले में आगे की जांच के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की। कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दे दी है। अब 14 नवंबर को उसकी अगली पेशी होगी।

पुराने मामलों की फिर खुलेगी फाइल

वीरेंद्र तोमर पर सूदखोरी और धमकी के कई संगीन मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी से पुलिस अब रिमांड के दौरान गैरकानूनी लेन-देन और धमकी के नेटवर्क से जुड़े अहम राज उगलवाने की कोशिश करेगी।

 

You may also like