भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए देशसेवा के साथ-साथ एयरफोर्स में शानदार करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
आवेदन की तारीखें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 9 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
इच्छुक उम्मीदवार AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
AFCAT क्या है?
AFCAT यानी Air Force Common Admission Test — भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।
यह परीक्षा हर साल दो बार आयोजित होती है और इसके माध्यम से उम्मीदवारों को निम्न शाखाओं में नियुक्त किया जाता है:
Flying Branch
Ground Duty (Technical)
Ground Duty (Non-Technical)
यह नोटिफिकेशन जनवरी 2027 में होने वाली नियुक्तियों के लिए जारी हुआ है।
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता:
Flying Branch: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक। 12वीं में Physics और Mathematics अनिवार्य विषय हों।
Ground Duty (Technical): इंजीनियरिंग ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं।
Ground Duty (Non-Technical): किसी भी स्ट्रीम से 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट पात्र हैं।
आयु सीमा:
न्यूनतम: 18 वर्ष
अधिकतम: 24 वर्ष
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
“AFCAT 1 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

