दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली हाईकोर्ट अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, DSSSB ने 26 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 100 रुपये देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मुक्त रखा गया है। आवेदन शुल्क भी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकेगा।
आवेदन कैसे करें
-
सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dssbonliner.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
खुलने वाले फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
-
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
सभी विवरण ध्यान से जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
-
आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।

