Home » रेलवे ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द, रूट भी बदले – यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

रेलवे ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द, रूट भी बदले – यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

by bholuchand news

चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत गामहारीया जंक्शन से आदित्यपुर सेक्शन के बीच अप और डाउन लाइन के अपग्रेडेशन कार्य के चलते यात्रियों को अगले कुछ महीनों तक असुविधा झेलनी पड़ेगी। रेलवे ने इस खंड पर 15 जुलाई से 4 अक्टूबर तक ब्लॉक लागू कर दिया है, जिससे इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित होंगी।

इस अपग्रेडेशन के चलते रायपुर होकर चलने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है। रेलवे यात्रियों से अपील कर रहा है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

रद्द की गई ट्रेनें:

टाटा-बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस
– दिनांक: 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 2 अगस्त

टाटा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस-टाटा एक्सप्रेस
– दिनांक: 9, 12, 16, 19, 23, 26 अगस्त

रूट बदली गई ट्रेनें:

पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
– दिनांक: 18, 25 जुलाई और 1, 11, 18, 25 अगस्त
– बदला मार्ग: कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड, ईब होकर चलेगी

योगनगरी ऋषिकेश-उत्कल एक्सप्रेस
– दिनांक: 14, 21, 28 जुलाई और 8, 15, 22, 29 अगस्त, 5, 12, 19, 26 सितंबर, 3 अक्टूबर
– बदला मार्ग: ईब, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी, कटक होकर

दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
– दिनांक: 15, 22, 29 जुलाई
– बदला मार्ग: सिनी – कांद्रा जंक्शन होकर

आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
– दिनांक: 18, 25 जुलाई और 1 अक्टूबर
– बदला मार्ग: कांद्रा जंक्शन – सिनी होकर

You may also like