Home » छत्तीसगढ़ में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, दंतेवाड़ा जिले से छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, दंतेवाड़ा जिले से छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

by Desk 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य समय से 12 दिन पहले प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने दंतेवाड़ा जिले से राज्य में दस्तक दी है। नौतपे के दौरान हुई भारी बारिश ने जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत दी है, वहीं बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

समय से पहले मानसून का आगमन:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि 2025 का मानसून महाराष्ट्र होते हुए दंतेवाड़ा के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हो गया है। यह राज्य में असामान्य रूप से जल्दी मानसून की शुरुआत मानी जा रही है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, दंतेवाड़ा, रायगढ़ा, अगरतला और गोलपारा तक पहुंच चुकी है।

29 जिलों में बारिश का अलर्ट:

आईएमडी ने राज्य के 29 जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जिनमें से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। इसमें तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली।

येलो अलर्ट वाले जिले:

धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।

You may also like