Home » छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: 10वीं और 12वीं में इन छात्रों ने किया कमाल, देखिये लिस्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: 10वीं और 12वीं में इन छात्रों ने किया कमाल, देखिये लिस्ट

by Desk 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बुधवार को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं केपरिणाम घोषित कर दिए। इस साल राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा दी, जिनका प्रतिफल आज सामने आया।

इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 3,28,522 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 76% छात्र सफल हुए। वहीं कक्षा 12वीं में 2,40,356 परीक्षार्थी शामिल हुए और इनका परिणाम 81.87% रहा। यह सफलता दर प्रदेश में शिक्षा के स्तर और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है।

10वीं के दो टॉपर्स ने साझा किया पहला स्थान:

कक्षा 10वीं में इस वर्ष दो विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से टॉप कर राज्य का नाम रोशन किया। इशिका बाला, गुंडाधुर शासकीय हाईस्कूल, कांकेर से और नमक कुमार खुंटिया, आत्मानंद विद्यालय, जशपुर से दोनों ने शानदार 99.17% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

12वीं में अखिल सेन ने लहराया परचम, श्रुति मंगतानी रहीं दूसरे स्थान पर:

कक्षा 12वीं में कोंडागांव कांकेर के अखिल सेन ने शानदार 98.20% अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मनेंद्रगढ़ जिले की होनहार छात्रा श्रुति मंगतानी ने 97.40% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। दोनों विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट:

HR_SECONDARY_MERIT_2025

HS_Merit_ppt_2025

मुख्यमंत्री ने किया परिणाम जारी, दी शुभकामनाएं:

बोर्ड परिणामों की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वेबसाइट पर क्लिक कर जैसे ही परिणाम घोषित किया, वहां मौजूद छात्र, अधिकारी और कर्मचारी उत्साह से भर उठे।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“आज का दिन सौभाग्यशाली है, जब प्रदेश के बेटा-बेटियों की मेहनत का फल सामने आया है। ये केवल बच्चों की नहीं, अभिभावकों और शिक्षकों की भी जीत है।” सीएम साय ने सभी विद्यार्थियों और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

रिजल्ट देखने के लिए ये करें:

विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा के परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रोल नंबर डालते ही पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।

ऐसे करें CG Board Result 2025 चेक:

सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर जाएं।

होमपेज पर “High School Result 2025” या “Higher Secondary Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

You may also like