Home » Acharya Satyendra Das Death: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन: 33 साल की रामलला की सेवा

Acharya Satyendra Das Death: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन: 33 साल की रामलला की सेवा

by Desk 1

Acharya Satyendra Das Death: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दुखद समाचार आया है। श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बुधवार (12 फरवरी) सुबह 7 बजे लखनऊ PGI में उन्होंने अंतिम सांस ली। 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। 12 फ़रवरी बुधवार सुबह 7 बजे अस्पताल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आचार्य सत्येंद्र दास के निधन की पुष्टि की। उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जाएगा, जहां उनके आश्रम सत्य धाम गोपाल मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

1958 में अयोध्या आकर की अपनी पढ़ाई पूरी:

Acharya Satyendra Das Death: आचार्य सत्येंद्र दास 1958 में अयोध्या आए और यहीं अपनी पढ़ाई पूरी की। 1975 में उन्होंने संस्कृत विद्यालय से आचार्य की डिग्री प्राप्त की। 1976 में उन्हें संस्कृत डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट टीचर की नौकरी मिली। 1 मार्च 1992 को उन्हें राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया, और तब उन्हें हर महीने 100 रुपए वेतन मिलते थे। 2019 में अयोध्या के कमिश्नर के आदेश पर उनका वेतन बढ़ाकर 13 हजार रुपए कर दिया गया था।

1 मार्च 1992 को बने थे राम मंदिर के मुख्य पुजारी :

Acharya Satyendra Das Death: 1992 में राम मंदिर के मुख्य पुजारी लालदास थे, और उस समय राम जन्मभूमि की व्यवस्था की जिम्मेदारी एक रिटायर जज पर होती थी। जेपी सिंह उस समय बतौर रिसीवर नियुक्त थे। फरवरी 1992 में जेपी सिंह का निधन हो गया, जिसके बाद राम जन्मभूमि की देखरेख का जिम्मा जिला प्रशासन को सौंपा गया। इसी दौरान पुजारी लालदास को हटाने का प्रस्ताव सामने आया, और 1 मार्च 1992 को आचार्य सत्येंद्र दास की राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्ति की गई।

You may also like