Monday, June 16, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
HomeकैरियरKrishi Vibhag Bharti 2024 : कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर निकली...

Krishi Vibhag Bharti 2024 : कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द भरें आवेदन

Krishi Vibhag Bharti 2024 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 241 पदों के लिए 14 अलग-अलग पदनामों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 19 नवंबर 2024 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि यह भर्ती राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 और राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, लिपिक वर्गीय और चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती और सेवा शर्तें) नियम, 2014 के अंतर्गत की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता:

सहायक कृषि अधिकारी (NSA/SA): बीएससी एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर की डिग्री आवश्यक।

स्टैटिकल ऑफिसर: गणित और सांख्यिकी विषयों में एमएससी (कम से कम सेकेंड डिवीजन) अनिवार्य।

एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर: एमएससी एग्रीकल्चर (सांख्यिकी विशेष विषय के साथ) या एमएससी स्टैटिस्टिक्स की डिग्री होनी चाहिए।

सभी पदों के लिए:

देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ने और लिखने की क्षमता आवश्यक।
राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक।

आयु सीमा:

सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पदों की संख्या

सहायक कृषि अधिकारी (NSA): 115 पद
सहायक कृषि अधिकारी (SA): 10 पद
स्टैटिकल ऑफिसर: 18 पद
एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर: 98 पद

चयन प्रक्रिया:

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ध्यान रखना होगा।

वेतनमान:

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-11 से लेवल-14 तक की सैलरी मिलेगी, जो सरकारी नियमों के अनुरूप होगी।

आवेदन प्रक्रिया:

सबसे पहले, RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण भरें और सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!